विशेष सूचना एवं निवेदन:

मीडिया से जुड़े बन्धुओं सादर नमस्कार ! यदि आपको मेरी कोई भी लिखित सामग्री, लेख अथवा जानकारी पसन्द आती है और आप उसे अपने समाचार पत्र, पत्रिका, टी.वी., वेबसाईटस, रिसर्च पेपर अथवा अन्य कहीं भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सम्पर्क करें :rajeshtitoli@gmail.com अथवा मोबाईल नं. 09416629889. अथवा (RAJESH KASHYAP, Freelance Journalist, H.No. 1229, Near Shiva Temple, V.& P.O. Titoli, Distt. Rohtak (Haryana)-124005) पर जरूर प्रेषित करें। धन्यवाद।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

देहात के देवता थे चौधरी रणबीर सिंह



26 नवम्बर / जन्म दिवस विशेष

देहात के देवता थे चौधरी रणबीर सिंह
-राजेश कश्यप


चौधरी रणबीर सिंह सच्चे गाँधीवादी, महान् स्वतंत्रता सेनानी, कट्टर आर्यसमाजी, प्रखर वक्ता, प्रबुद्ध नेता, संविधान निर्मात्री सभा के विद्वत सदस्य और कर्मठ धरतीपुत्र थे। वे देश की एक गौरवमयी शख्सियत थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र-निर्माण, समाज-उत्थान एवं मानव-कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने जीवनपर्यन्त देहात के लोगों की सेवा की और उनके सुख-दु:ख बांटे। ‘देहात का दर्द’ समझने, जीने, बांटने और उन्हें दूर करने में अनूठी भूमिका निभाने के कारण देहात में उनकी छवि ‘देहाती’ देवता बनकर उभरी। संसद में भी उनकी सर्वमान्य छवि ‘देहात प्रतिनिधि’ की रही। जब भी संसद में देहात का विषय आता था, सबकी नजरें स्वत: चौधरी रणबीर सिंह की तरफ उठनें लगतीं थीं। क्योंकि देहात से जूड़े हर मुद्दे को चौधरी साहब बड़ी संजीदगी से लेते थे और देहात के दर्द से अवगत करवाने के लिए हमेशा बैचेन रहते थे।

पिता चौधरी मातु राम 


माता श्रीमती मामकौर 

इस ‘देहाती देवता’ चौधरी रणबीर सिंह का जन्म २६ नवम्बर, १९१४ को रोहतक (हरियाणा) के सांघी गाँव में महान् आर्यसमाजी एवं दे’ाभक्त चौधरी मातूराम के घर, सुघड़ एवं सुशील गृहणी श्रीमती मामकौर की कोख से तीसरी संतान के रूप में हुआ था। राष्ट्रपे्रम, राष्ट्रभक्ति, स्वदेश, स्वराज आदि भावनाओं को विरासत में हासिल करने वाले रणबीर सिंह की शिक्षा-दीक्षा भी आर्य समाज की विचारधारा एवं देशभक्ति के वातावरण में पूर्ण हुई। वे मात्र १५ वर्ष की आयु में अपने बड़े भाई के साथ १९२९ के लाहौर अधिवेशन में भी जा पहुंचे थे। उन्होंने वर्ष १९३३ में वै’य हाईस्कूल से दसवीं और वर्ष १९३७ में दिल्ली के रामजस कॉलेज से बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस समय उनके सामने उनके कैरियर का यक्ष प्रश्न खड़ा था। काफी आत्म-मन्थन के उपरांत उनके पैतृक संस्कारों ने जोर मारा और उन्होंने झट से निर्णय ले लिया कि ‘पहले आजादी, बाकी सब बाद में।’ 

सांघी गाँव की वो पैतृक हवेली जहाँ चौधरी रणबीर सिंह का जन्म हुआ 

चौधरी रणबीर सिंह ने १९४० के दशक से ही राष्ट्रीय आन्दोलनों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवा दी थी। इससे पूर्व वर्ष १९३७ में वे डूमर खां (जीन्द) के एक सम्भ्रान्त परिवार की सुशील कन्या सुश्री हरदेई के साथ विवाह बन्धन में बंध चुके थे। इसके बावजूद वे स्वतंत्रता आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी करते थे। व्यक्तिगत सत्याग्रह के दौरान चौधरी रणबीर सिंह पहली बार ५ अपै्रल, १९४१ को जेल क्या गए कि उनके जेल जाने व जेल से छूटने का ही सिलसिला चल निकला। इसी दौरान उन्हें १४ जुलाई, १९४२ को पितृ शोक का भी सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होने कभी भी अपने कदम पीछे नहीं हटाए। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा गोली मारने के आदेश को न केवल नजरअन्दाज किया, बल्कि आसौदा की हवाई पट्टी उखाड़कर उन्होंने अपने तेवर और भी तीखे कर लिए थे। 

१९५२ का चुनाव जीतने के बाद अपनों के साथ 

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होने ‘हिन्दी-हरियाणा’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र भी निकाला। चौधरी रणबीर सिंह पूरे देश को अपना परिवार मानते थे। उन्होंने वतन की आजादी के लिए अपनी सुध-बुध यहां तक भूला दी थी कि उनके अपने, सगे-सम्बंधी तक भी नहीं पहचान पाए। एक सच्चे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उन्हांेने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रोहतक, हिसार, अम्बाला, फिरोजपुर, मुल्तान, स्यालकोट तथा केन्द्रीय व बोस्र्टल जेल लाहौर सहित आठ जेलों की यात्राएं करते हुए कुल साढ़े तीन वर्ष की कठोर कैद और दो वर्ष की नजरबन्दी की सजा झेली।

प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ 

चौधरी रणबीर सिंह ने न केवल स्वतंत्रता प्राप्ति में अपना अनूठा व अमूल्य योगदान दिया, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत भी राष्ट्र के निर्माण एवं उत्थान में अपना विशिष्ट योगदान दिया। सन् १९४७ में देश विभाजन के उपरांत देशभर में भड़के साम्प्रदायिक दंगों को रोकने, सामाजिक सौहार्द पैदा करने, मुसलमानों के पलायन को रोकने, विस्थापित परिवारों को पुन: बसाने में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाकर अपने ‘मानव-मसीहा’ होने की स्पष्ट झलक दिखला दी थी। इन दंगों के दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रोहतक व मेवात के घासेड़ा जैसे संवेदनशील गाँवों की यात्रा भी करवाई, और चहुं ओर अमन, चैन व सौहार्द स्थापित करने में सफलता हासिल की।

प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भाखड़ा बाँध का निरिक्षण करवाते हुए 

राष्ट्र के प्रति अटूट, अनुपम, अनूठी, अनुकरणीय सेवाओं, त्याग एवं बलिदानों को देखते हुए चौधरी रणबीर सिंह को १० जुलाई, १९४७ को संयुक्त पंजाब (हरियाणा सहित) भारत की संविधान सभा के सदस्य के तौरपर चुना गया और १४ जुलाई को उन्होंने शपथ ग्रहण की। इसके बाद चौधरी रणबीर सिंह के हर कदम और हर शब्द में मानवीयता की अमिट छाप देखने को मिली, जिनके चलते उन्हें ‘मानव-मसीहा’ कहना, सहज दिखाई देता है। संविधान सभा में उन्होंने देहात (गाँवों) में रहने वाले लोगों के पैरवीकार की पहचान बनाई। उन्होंने ६ नवम्बर, १९४८ को अपने पहले ही भाषण में  स्पष्ट कर दिया था, कि "मैं एक देहाती हूँ, किसान के घर पला हूँ और परवरिश पाया हूँ। कुदरती तौरपर उसका संस्कार मेरे Åपर है। उसका मोह और उसकी सारी समस्याएं आज मेरे दिमाग में हैं।"
चौधरी रणबीर सिंह ने संविधान निर्माण के दौरान वर्ग विहिन समाज के निर्माण, सरकार में शक्ति के विकेन्द्रीयकरण, सिंचाई व बिजली उत्पादन की कारगर योजनाओं के निर्माण, पशु-नस्ल सुधार, गो-वध पर पूर्ण प्रतिबन्ध, हर व्यक्ति के लिए रोटी-कपड़ा और मकान की व्यवस्था करने, आयकर की तर्ज पर कृषि पर ‘कर’ निर्धारण, छोटी जोतों को ‘कर-मुक्त’ करने, फसलों का बीमा करवाने, शहरी ’िाक्षा व्यवस्था के तुलनात्मक देहात शिक्षा पर जोर देने, लोकसेवा आयोग में ग्रामीण बच्चों को कुछ ढ़ील देने जैसे अनेक ऐतिहासिक मसौदे पेश किए। 
चौधरी रणबीर सिंह एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक सात अलग-अलग सदनों के सदस्य रहे। वे १९४७ से १९५० तक संविधान सभा (विधायी) के सदस्य, १९५० से १९५२ तक अस्थाई लोकसभा के सदस्य, १९५२ से १९६२ तक पहली तथा दूसरी लोकसभा के सदस्य, १९६२ से १९६६ तक संयुक्त पंजाब विधानसभा के सदस्य, १९६६ से १९६७ तक और १९६८ से १९७२ तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य और १९७२ से १९७८ तक राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुने गए। वे जिस भी पद पर रहे, उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, असहायों, पीड़ितों आदि के कल्याण पर जोर दिया। उन्होने ‘गाँवों में खुशहाली और किसानों के चेहरे पर लाली’ लाने के लिए अनेक प्रयत्न किए। रोहतक-गोहाना रेलमार्ग, खरखौदा का सुभाष हाई स्कूल, बसन्तपुर, बहुजमालपुर प्राथमिक स्कूल, गाँधी स्मारक गौरड़ आदि सब चौधरी रणबीर सिंह की ही महत्वपूर्ण देनों में से हैं। उन्होने गांव पोलंगी तथा बिधलान में प्राइमरी स्कूलों के निर्माण में भी बड़ी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होने अपने अनूठे सद्प्रयासों के द्वारा रोहतक मैडीकल कॉलेज (अब डीम युनिवर्सिटी) जैसी अनुपम सौंगातें भी हरियाणा प्रदेश को दीं।

प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के साथ 

चौधरी रणबीर सिंह ने हरियाणा प्रदेश के नव-निर्माण एवं उसके उत्थान में बड़ा ही उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होने १८ नवम्बर, १९४८ को संविधान सभा में अपने संबोधन के दौरान हरियाणा प्रान्त के निर्माण का मुद्दा बड़े जोर-’ाोर से उठाया। जब वे १९६२ में कलानौर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे तो उन्हें पंजाब मंत्रीमण्डल में बिजली व सिंचाई मंत्री बनाया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होने भाखड़ा बांध के निर्माण को पूरा करवाया, जिसे प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने २२ अक्तूबर, १९६३ को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने पांेग बांध एवं ब्यास-सतलुज लिंक निर्माण के कार्य को भी शुरू करवाया, जिससे भाखड़ा से ब्यास का पानी मिलने में मदद मिली। इसी दौरान उन्होने पंजाब व उत्तर प्रदे’ा के बीच हुए यमुना जल के बंटवारे के समझौते में बड़ी दूरददर्शिता का परिचय देते हुए हरियाणा के हितों की रक्षा की। चौधरी रणबीर सिंह ने कि’ााÅ और रेणुका बांध योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की, जिसकी स्वीकृति हाल ही में भारत सरकार ने दे दी है। इसके अलावा गुड़गांव नहर योजना भी उन्ही के कार्यकाल के दौरान मंजूर हुई थी। चौधरी रणबीर सिंह की अटूट मेहनत एवं सच्ची लगन की बदौलत ही पंजाब एवं हरियाणा में हरित क्रांति सफल हो पाई थी। लुधियाना में कृषि वि’वविद्यालय की स्थापना में भी उन्होने प्र’ांसनीय योगदान दिया। जब वे हरियाणा के पहले मंत्रीमण्डल में काबीना मंत्री बने, तब उन्होंने  हरियाणा की प्रगति एवं समृद्धि मंे उल्लेखनीय भूमिका अदा की।
चौधरी रणबीर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए वर्ष १९७२ में पें’ान मंजूर करवाई, जिसे १९८० में इस पें’ान योजना को ‘स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पें’ान’ का नया रूप दिया गया। बाद में उन्हीं के सद्प्रयासों से इस पें’ान की रा’िा में बढ़ौतरी हुईं। चौधरी रणबीर सिंह अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य व कांग्रेस संसदीय दल (राज्यसभा) के उपनेता भी चुने गए। उनकी ईमानदारी, निष्पक्षता, उदारता एवं कर्मठता को देखते हुए वर्ष १९७७ से १९८० तक हरियाणा प्रदे’ा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई।

जन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी रणबीर सिंह 

चौधरी रणबीर सिंह ने ६५ वर्ष की आयु में सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया, और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हो गए। वे हरियाणा सेवक संघ, पिछड़ा वर्ग संघ, भारत कृषक समाज, किसान सभा, हरियाणा विद्या प्रचारिणी सभा आदि सामाजिक संगठनों से जुड़े। उनकी रहनुमाई में स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याणार्थ अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन गठित हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी अनमोल देनों को देखते हुए कुरूक्षेत्र वि’वविद्यालय कुरूक्षेत्र ने उन्हें वर्ष २००७ में डी.लिट की उपाधि से विभूषित किया। इसके साथ ही भारत सरकार ने चौधरी रणबीर सिंह की स्मृति में १ फरवरी, २०११ को पाँच रूपये का डाक टिकट भी जारी किया। 
१ फरवरी, २००९ को यह देहाती देवता अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके हमेशा के लिए परमपिता परमात्मा के पावन चरणों में जा विराजे। स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह दिखावे से लाखों कोस दूर थे। उन्होने जीवन में कभी भी अपनी उपलब्धियों अथवा कार्यों का बखान व प्रचार-प्रसार नहीं करवाया और न ही स्वयं किया। उन्हांेने जीवन-पर्यन्त गरीबों, किसानों, मजदूरों, वृद्धों, महिलाओं आदि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए। पूरा देश उनके सिद्धान्तों, अनूठे कार्यों, महत्वपूर्ण देनों और दूरदर्शी विचारों का कायल रहा और हमेशा रहेगा। 

संसद में देहात का प्रखर प्रतिनिधित्व किया

चौधरी रणबीर सिंह संविधान निर्मात्री सभा में सबसे कम उम्र के प्रतिनिधि थे। उस समय कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता था कि यह नौजवान संविधान सभा में बड़े-बड़े प्रखर वक्ताओं, विद्वानों और विचारकों के सामने इतनी बड़ी रचनात्मक भूमिका भी निभा पाएगा। लेकिन, चौधरी रणबीर सिंह न केवल देहात के दर्द से अच्छी तरह परिचित थे, बल्कि, उनके खून में भी देहाती संस्कार समाहित थे। उन्होंने संविधान निर्मात्री सभा में ६ नवम्बर, १९४८ को अपने प्रथम भाषण में ही अपने तेवर दिखाते हुए कहा था, "मैं एक देहाती हूँ, किसान के घर पला हूँ और परवरिश पाया हूँ। कुदरती तौर पर उसका संस्कार मेरे ऊपर है और उसका मोह उसकी सारी समस्याएं आज मेरे दिमाग में हैं।"

प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल के साथ 

चौधरी रणबीर सिंह ने संविधान निर्मात्री सभा से लेकर, अस्थायी लोकसभा, संविधान सभा (विधायी), पहली तथा दूसरी लोकसभा, संयुक्त पंजाब विधानसभा और हरियाणा विधानसभा तक गरीबों, मजदूरों, किसानों, पिछड़ों, हरिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों आदि हर वर्ग की समस्याओं को पटल पर रखा और उनके निवारण में  अहम् भूमिका निभाई। चौधरी रणबीर सिंह के अन्दर देहात के किसान व मजदूर का कितना दर्द समाया हुआ था, इसकी मिसाल के तौर पर भारत की अस्थायी लोकसभा में उनकी कुछ प्रमुख अभिव्यक्तियां इस प्रकार थीं :

-"सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के साधन इस्तेमाल करना छोड़ें और सही मायने में देश की उन्नति करें और काश्तकार को ऊंचा उठाएं व उसकी मार्फत देश को खुशहाल बनायें।" (अस्थायी लोकसभा, २१ नवम्बर, १९५०)

"देश में कृषि शोध संस्थानों का तब तक कोई फायदा नहीं है, जब तक उनके द्वारा किए गए शोधों को खेत में न पहुँचाया जाए।"
(भारत की अस्थायी लोकसभा में २७ मार्च, १९५०)

"संसद सदस्यों की योग्यता यदि यह निर्धारित कर दी जाए कि जो कोई जब तक कम से कम पाँच या सात या दस एकड़ नई जमीन को आबाद न करे, उसको काश्त में न लाए, वह संसद सदस्य नहीं बन सकता, तो देश का भी भला होगा और कम से कम आज की देश की जो आर्थिक हालत है, उससे देश आजाद हो जाएगा।"
( अस्थायी लोकसभा, २३ नवम्बर, १९५०)

"हम अपने देश की आर्थिक स्थिति को तब तक नहीं सुधार सकते, जब तक कि हम अपने खेतों की पैदावार को न बढ़ायें।"
( अस्थायी लोकसभा, १८ दिसम्बर, १९५०)

"चुनावों पर आप जितना खर्चा बढ़ाएंगे, उतने ही गरीबों के अधिकार कम हो जाएंगे।"
( अस्थायी लोकसभा, २२ दिसम्बर, १९५०)

"जितना हमारे देश को काला बाजारी करने वालों से खतरा है, उतना शायद देश में किसी दूसरे आदमी से खतरा नहीं है। "
( अस्थायी लोकसभा, १५ फरवरी, १९५१)

"देश के अन्दर जो हमारी आर्थिक दशा है, उसमें तब तक कोई सुधार नहीं हो सकता, जब हमारे देश की सारी खेती की पैदावार को न बढ़ाया जाए। "
(अस्थायी लोकसभा, २३ फरवरी, १९५१)

"खेती की पैदावार बढ़ाना, आज केवल कृषक के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि, इस सारे देश के लिए, सारे लोगों के लिए, चाहे वे खेत में काम करने वाले हों या खेत के मालिक हों या शहर के रहने वाले हों, उन सबके लिए जरूरी हो गया है। "
( अस्थायी लोकसभा, २३ फरवरी, १९५१)

"वैसे तो जहां तक संभव हो सके, उस कृषि भूमि (उपजाÅ) को छोड़ दें, क्योंकि वहां काफी अन्न पैदा होता है और उसके बदले जहां तक हो सके कृषि बंजर भूमि में से जमीन लें और उपजाÅ जमीन को छोड़ दें। कृषि बंजर भूमि पर जो सरकारी चीज बनाना हो, वहां बनाएं। लेकिन, किसी जरूरत के आधार पर वह समझें कि उस उपजाऊ कृषि भूमि को नहीं छोड़ सकते, तभी वह ऐसी जमीन पर हाथ रखें या डालें, अन्यथा, नहीं। लेकिन, उसी के साथ-साथ जैसा कि भूमि-अर्जन कानून में दर्ज है, बहुत मामूली सा मुआवजा देकर काश्तकार से अपना पल्ला छुड़ाना कोई अच्छी नीति नहीं है, उनको जब तक वह कोई रोजगार न दे, उस वक्त तक मेरी समझ में सरकार का कोई हक नहीं रहता कि उनको विस्थापित कर दे।"
( अस्थायी लोकसभा, १५ मार्च, १९५१)

"कपास को पैदा करने वाला, जो देहात के अन्दर बैठा है, उसकी तकलीफ आपको मालूम नहीं है। "
(अस्थायी लोकसभा, २ अपै्रल, १९५१)

"देश के अन्दर आज अनाज ज्यादा पैदा करने का काम उन आदमियों के जिम्मे होता है, जो यह नहीं जानते कि गेहूँ का पौधा कितना बड़ा होता है और चने का पौधा कितना बड़ा होता है।"
( अस्थायी लोकसभा, ७ अप्रेल, १९५१)

"मुझे इस बात का बहुत अफसोस है कि यहां उन लोगों की बात सुनी जाती है, जिसे स्वयं खेती का कोई ज्ञान नहीं है और इसका नतीजा यह होने वाला है कि देश की जो नीति बनेगी, वह देश की भलाई के लिए न होगी, बल्कि, देश के नुकसान के लिए होगी।"
(अस्थायी लोकसभा, ७ अपै्रल, १९५१)

"इस देश के अन्दर सबसे कम जिनकी आमदनी है, वह लोग देहात के हरिजन और देहात में खेतों के मजदूर हैं।"
( अस्थायी लोकसभा, १४ अपै्रल, १९५१)

"यह देश गरीबों का देश है और इसके अन्दर बड़ी-बड़ी तनख्वाहों वाले और इतने Åँचे काडर वाले लोग बहुत हद तक रखना देश के लिए फायदेमन्द नहीं होगा।"
( अस्थायी लोकसभा, १५ अक्तूबर, १९५१)

"जब तक खेत की पैदावार देश में नहीं बढ़ेगी, उस वक्त तक देश की आर्थिक अवस्था नहीं सुधर सकती।"
( अस्थायी लोकसभा, १६ अक्तूबर, १९५१)

"हिन्दूस्तान की तरक्की के लिए अगर कोई क्रांति आने वाली है तो वह देहात से आने वाली है।"
(अस्थायी लोकसभा, ५ मार्च, १९५१)


स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल यात्राएं

स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान एक सच्चे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में चौधरी रणबीर सिंह कई बार जेल गए।

वर्ष                   विवरण
१९४१ (५ अप्रेल) : पहली बार जेल गए(व्यक्तिगत सत्याग्रह)
१९४१(२४-२५ मई) : जेल से रिहा हुए।
१९४१                 : दूसरी बार जेल गए।
१९४१ (२४ दिसम्बर) : जेल से रिहा हुए।
१९४२ (२४ सितम्बर) : तीसरी बार जेल (भारत छोड़ो आन्दोलन)
१९४३ (२५ अप्रैल) : मुल्तान से लाहौर जेल में भेजे गए।
१९४४ (२४ जुलाई) : जेल से रिहा।
१९४४ (२८ सितम्बर) : चौथी बार जेल (नजरबन्दी उल्लंघन)
१९४४ (७ अक्तूबर) : रोहतक जेल से अम्बाला जेल भेजे।
१९४५ (१४ फरवरी) : जेल से रिहा हुए।
१९४५                 : पुन: गिरफ्तार करके जेल भेजे।
१९४५ (१८ दिसम्बर) : जेल से रिहा हुए।

कुल मिलाकर चौधरी रणबीर सिंह ने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रोहतक, हिसार, अम्बाला, फिरोजपुर, मुल्तान, स्यालकोट तथा केन्द्रीय व बोस्र्टल जेल लाहौर सहित आठ जेलों की यात्राएं करते हुए कुल साढ़े तीन वर्ष  की कठोर कैद की सजा झेली।

नजरबंदी  की सजा

चौधरी रणबीर सिंह ने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान धारा १२९ डी.आई.आर. के तहत नज+रबन्दी की सजा को भी झेला।  झज्जर के चुनावों में नज+रबन्दी का उल्लंघन करके पार्टी के प्रचार के लिए जाने पर उन्हें २३ सितम्बर, १९४४ को नज+रबन्दी उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। कुल मिलाकर चौधरी रणबीर सिंह  स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान दो वर्”ा नजरबन्द रहे।

सुसंस्कारवान संतानें 

चौधरी रणबीर सिंह के यहां सुसंस्कारवान संतान के रूप में पाँच सुपत्र हुए :
१. कैप्टन प्रताप सिंह
२. श्री इन्द्र सिंह
३. श्री जोगेन्द्र सिंह
४. श्री भूपेन्द्र सिंह
५. श्री धर्मेन्द्र सिंह
चौधरी रणबीर सिंह एवं श्रीमती हरदेई ने अपने सभी पुत्रों को अच्छी ’िाक्षा दिलवाई और उन्हें ईमानदार, कर्मठ, परोपकारी, दे’ाभक्त और समाजसेवी बनाया।

पीढ़ी-दर-पीढ़ी समर्पित राष्ट्रसेवा

चौधरी रणबीर सिंह, उस गौरवमयी वंश  की सशक्त कड़ी बने, जिसमें राष्ट्र सेवा में समर्पित पीढ़ी-दर-पीढ़ी जुड़ती चली जा रही हैं।


चौधरी मातु राम 

पहली पीढ़ी : चौधरी मातू राम आर्य सांधी गाँव के नम्बरदार और जैलदार जैसे प्रतिष्ठित पद पर रहे। वे रोहतक कांग्रेस के प्रमुख संस्थापकों में से एक और जिला बोर्ड के सदस्य भी रहे। १९२१ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रोहतक पधारने पर हुई विशाल जनसभा की अध्यक्षता, उन्होंने ही की थी।

चौधरी रणबीर सिंह 

दूसरी पीढ़ी : चौधरी रणबीर सिंह ने स्वतंत्रता आन्दोलन में तीन वर्ष की कठोर कैद और दो वर्ष की नजरबन्दी की सजाएं झेलीं। संविधान सभा के सदस्य चुने गए। लोकतंत्र के इतिहास में रिकार्ड़ सात विभिन्न सदनों के सम्मानित सदस्य बने।

श्री भूपेन्द्र सिंह हूडा, माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा 

तीसरी पीढ़ी : चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा १९९१ मंे लोकसभा में पहुंचे। वे दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं लोकसभा सदस्य रहे। उन्होंने २००५ में रिकार्ड+ मत  लेकर किलोई विधानसभा से जीत दर्ज की और हरियाणा के मुख्यमन्त्री बने। उनके नेतृत्व में दूसरी बार २००९ में हरियाणा में कांगे्रस सरकार बनी है।


श्री दीपेन्द्र सिंह हूडा, माननीय सांसद, रोहतक लोकसभा क्षेत्र 

चौथी पीढ़ी : श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए दो बार वर्ष २००५ और २००९ में रिकार्ड़ मतों से रोहतक लोकसभा  चुनाव जीता। चौदहवीं और पन्द्रहवीं लोकसभा में पहुंचे।
  
(नोट : लेखक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्थापित ‘चौधरी रणबीर सिंह शोध केन्द्र’ में शोध-सहायक एवं स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक हैं।)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your Comments