विशेष सूचना एवं निवेदन:

मीडिया से जुड़े बन्धुओं सादर नमस्कार ! यदि आपको मेरी कोई भी लिखित सामग्री, लेख अथवा जानकारी पसन्द आती है और आप उसे अपने समाचार पत्र, पत्रिका, टी.वी., वेबसाईटस, रिसर्च पेपर अथवा अन्य कहीं भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सम्पर्क करें :rajeshtitoli@gmail.com अथवा मोबाईल नं. 09416629889. अथवा (RAJESH KASHYAP, Freelance Journalist, H.No. 1229, Near Shiva Temple, V.& P.O. Titoli, Distt. Rohtak (Haryana)-124005) पर जरूर प्रेषित करें। धन्यवाद।

बुधवार, 5 जून 2013

पेड़ समस्त सृष्टि का आधार: राजेश कश्यप

पेड़ समस्त सृष्टि का आधार: राजेश कश्यप

-पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

5 जून, रोहतक।
‘‘पेड़ समस्त सृष्टि का आधार हैं। पेड़ लगाने का सीधा मतलब है सृष्टि का सृजन व संवृद्धन और पेड़ काटने का मतलब सृष्टि का संहार। इसलिए हमें बेहतर व समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएं और एक पेड़ काटा जाये तो उसकी पूर्ति के लिए दो पौधे रोपने चाहिएं।’’ ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने टिटौली गाँव में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए किया। 
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आगे कहा कि बाढ़, भूकम्प, भूस्खलन, सूखा, असामयिक वर्षा, भयंकर गर्मी, सर्दी, तूफान आदि सब प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण प्रदूषण की ही देन हैं। इसका एकमात्र समाधान पौधारोपण है।
 श्री कश्यप ने समाज से गन्दगी पानी में बहाने, प्लास्टिक की थैलियां जलाने, खेतों में अंधाधूंध कीटनाशकों का प्रयोग करने जैसी व्यक्तिगत लापरवाहियों को छोड़ने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम से बच्चों को जोड़ने और उन्हें मुफ्त में पौधे उपलब्ध करवाने की मुहिम चलाने की घोषणा भी की। 
इस अवसर पर दरियाव सिंह, महेन्द्र सिंह, श्रीमती कैलाशो देवी, पवन कश्यप, सुनील कुमार, सत्यवान कश्यप, बेबी स्वाती, सतीश कुमार, श्रीमती धौली, श्रीमती रामभतेरी, श्रीमती सीमा देवी, सूरज, मनोज कश्यप आदि उपस्थिति थे।

शुक्रवार, 24 मई 2013

शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार : राजेश कश्यप

 शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार : राजेश कश्यप
  शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार है। हमें इस आधार को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। इसके साथ ही हमें व्यसनों और सामाजिक कुप्रथाओं के चक्रव्युह को भी भेदना होगा’। ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में गाँव जिन्दरान में आयोजित ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ समारोह में उपस्थित लोगों से किया। श्री कश्यप ने सामाजिक सद्भावना और विकास पर जोर देने के साथ-साथ युवाओं को पथभ्रष्ट होने से बचने और कामयाबी हासिल करने के अपने विचार भी सांझा किए। उन्होंने कश्यप समाज के संघर्ष की प्रगति और भावी रूपरेखा रखने के अलावा महर्षि कश्यप पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोहम्मद जमालुद्दीन ने कहा कि हमें समाज में शांति और सौहार्द प्रगाढ़ करना चाहिए और नेक-नीयत से सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम नशे की बुराईयों को नहीं छोड़ेंगे, शिक्षा पर जोर नहीं देंगे और एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक हम तरक्की हासिल नहीं कर सकते। समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल ने कहा कि किसी भी समाज की धुरी युवा होते हैं। इसलिए युवाओं को आगे आना ही होगा। समारोह को महेन्द्र सिंह, जयभगवान कश्यप, सत्यवान कश्यप, रणबीर सिंह, धर्मेन्द्र कश्यप आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह में मनजीत सिंह दहिया, मोहम्मद जमालुद्दीन, मनोहर लाल चांदीवाल आदि विशिष्ट अतिथियों के अलावा महेन्द्र सिंह, रणबीर सिंह, लछीराम, धर्मेन्द्र, श्रीभगवान, मनोज कश्यप, हरिराम, सत्यवान, जयभगवान, बिजेन्द्र, कृष्ण सुरेश, स्वाति, राजेश, प्रदीप, अजय आदि गणमान्य लोगों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सामाजिक शांति, सद्भावना और सौहार्द यज्ञ का आयोजन किया गया और वरिष्ठ गणमान्य लोगों व युवाओं ने आहुतियां डालीं। इसके साथ ही बुराईयों को त्यागने का संकल्प लिया। इस मौके पर भण्डारा भी लगाया गया।

शुक्रवार, 17 मई 2013

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव अपरिहार्य कारणों से स्थगित


आदरणीय मित्रो !
सादर नमस्कार।
आपको सादर सूचित किया जाता है कि आगामी 24 मई, 2013 (शुक्रवार) को करनाल जिले में जी.टी. रोड़ स्थित नई अनाज मण्डी में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। इस उत्सव का आयोजन अगले माह 8 जून, 2013 (शनिवार) को निर्धारित किया गया है। कृपया सहयोग करें। आपको हुई किसी भी तरह की असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। आपको स्मरण करवाना चाहते हैं कि इस उत्सव के मुख्य अतिथि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी होंगे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उत्वस की शोभा बढ़ाएंगे। धन्यवाद सहित,
आपका स्नेहाकांक्षी,
(राजेश कश्यप)
चेयरमैन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सैल,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी,
एवं
प्रधान, जिला रोहतक।
मोबाईल नं. 09416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

शनिवार, 11 मई 2013

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ति उत्सव में आप सादर आमंत्रित हैं मित्रो !!!

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ति उत्सव में 
आप सादर आमंत्रित हैं मित्रो !!!


आदरणीय मित्रों !
सादर नमस्कार !!

    आप सबको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आने वाली 24 मई, 2013 (शुक्रवार) को ‘राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव’ करनाल में जी.टी.रोड़ स्थित नई अनाज मण्डी में प्रातः 10 बजे मनाया जा रह है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी होंगे। इसके साथ ही हरियाणा सरकार और हरियाणा कश्यप समाज के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। पूर्ण विवरण (पम्फलेट/पोस्टर) पत्र के साथ संलग्न हैं।
    अतः आप सबसे नम्र अनुरोध है कि आप इस उत्सव में भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लें और कश्यप समाज के इस शानदार समारोह की शोभा बढ़ाएं।
    पूर्ण विश्वास है कि आप महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव में सही समय पर अपने साथियों के साथ पहुंचेंगे और समाज के विकास में सहायक होंगे। इसी विश्वास के साथ,
धन्यवाद सहित्,

आपका स्नेहाकांक्षी
(राजेश कश्यप)
चेयरमैन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सैल,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी,
एवं जिला प्रधान, रोहतक

मोबाईल नं. 09416629889
www.kashyapsamaj.blogspot.in
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

रोहतक (हरियाणा) में प्रस्तुत की गई समाजसेवी अन्ना हजारे को समर्पित हरियाणवी रागनी

रोहतक (हरियाणा) में प्रस्तुत की गई समाजसेवी अन्ना हजारे को समर्पित हरियाणवी रागनी

आज वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह एवं अपनी टीम के साथ अपनी जनतंत्र यात्रा के दौरान मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गृहजिले रोहतक में पधारे। इस अवसर पर उनके स्वागत में एक हरियाणवी रागनी प्रस्तुत की गई। क्या आप सुनना चाहेंगे, वो रागनी? हाँ तो फिर इस लिंक को क्लिक कीजिए और आनंद लिजिए....और हाँ...कमेंट भी जरूर कीजिए....धन्यवाद।
http://www.youtube.com/watch?v=YP6-zTs7B94&feature=youtu.be


रोहतक (हरियाणा) में क्या बोले समाजसेवी अन्ना हजारे?


रोहतक (हरियाणा) में क्या बोले समाजसेवी अन्ना हजारे?
समाजसेवी अन्ना हजारे

आज वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह एवं अपनी टीम के साथ अपनी जनतंत्र यात्रा के दौरान मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गृहजिले रोहतक में पधारे। लोग अन्ना को देखने व सुनने के लिए बेताब थे। हर कोई अन्ना हजारे को देखना व सुनना चाहता था। जो लोग अन्ना हजारे को रोहतक में सुनने व देखने से वंचित रह गए, उनके लिए यह विडियो क्लिंपग हाजिर है। आपसे अपेक्षा रहेगी कि इसे देखने व सुनने के बाद आप अपनी अमूल्य प्रतिक्रिया से अवगत करवाएंगे। धन्यवाद सहित। Please Click this Link : 




शुक्रवार, 1 मार्च 2013

आम आदमी की नब्ज टटोलता बजट !

हरियाणा बजट 2013-14 /  
आम आदमी की नब्ज टटोलता बजट !  
 -राजेश कश्यप
हरियाणा सरकार ने अपने वार्षिक बजट 2013-14 में आम आदमी को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वित्तमंत्री हरमोहिन्दर सिंह चट्ठा ने कुल 18000 करोड़ का बजट पेश किया, जोकि गतवर्ष की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। इस बार भूपेन्द्र हुड्डा सरकार ने बजट के जरिए जबरदस्त गुगली फेंकी है। निश्चित तौरपर हुड्डा सरकार को इस गुगली का निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार ने इस बार किसी भी नए टैक्स से परहेज करके आम आदमी की मूल चिंता को एकदम क्लीन बोल्ड करके वाहवाही लूटने का काम किया है। हर बजट से पूर्व हर किसी को नए टैक्सों की संभावित मार का जबरदस्त डर बना रहता है। कम से कम इस डर से आम आदमी को काफी हद तक राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने इस बजट में आम आदमी की दुखती नब्ज को टटोलने का भरपूर प्रयास किया है। कई लोक लुभावनी योजनाओं और संभावित आर्थिक विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने के अनुमानों के साथ प्रदेशवासियों में नई उम्मीदें और उत्साह जगाने की भी काफी हद तक कोशिश की गई है। बजट में कृषि, शिक्षा, खेल, बिजली, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग आदि हर क्षेत्र में भारी भरकम धनराशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बजट को संतुलित बताते हुए इसे आम आदमी का बजट करार दिया। उन्होंने इसे वित्तीय दृष्टि से अनुशासित बजट बताया है। मुख्यमंत्री की बजट पर दी गई प्रतिक्रिया से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि उन्होंने बजट तैयार करने से पहले काफी मेहनत की है और आम आदमी को राहत महसूस कराने के लिए हर संभावित विकल्पों की तलाश की है।
हरियाणा सरकार ने नए बजट के जरिए आम आदमी को लुभाने और उनके आक्रोश से बचने के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं की हैं। सरकार ने दो लाख परिवारों को 100 वर्ग गज के प्लाट उपलब्ध करवाने, ‘प्रियदर्शिनी आवास योजना’ के जरिए डेढ़ लाख लोगों को के लिए नये मकान बनाने और आम आदमी के लिए बीमा की शुरूआत करने के लिए 37 करोड़ की धराशि का प्रावधान करने जैसी कई लुभावनी घोषणाओं के जरिए आम आदमी के आक्रोश से बचने के लिए जबरदस्त कवायद की है। प्रथम दृष्टया सरकार अपने इस इरादे में कामयाब होती दिखाई दे भी रही है। सफाई, शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए सलाहकारों की नियुक्ति की घोषणा भी आम आदमी का ध्यान बखूबी बांटेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती क्षेत्र के लिए 1898.48 करोड़ की धनराशि का प्रावधान स्वागत योग्य है। बजट में किसानों को लुभाने के लिए 1854.29 करोड़ रूपयों का प्रावधान किया गया है। सिंचाई के लिए 2240.90 करोड़ दिये गए हैं। लोगों को बिजली की समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए 5232.97 करोड़ रूपयों का सराहनीय प्रावधान किया गया है। सोनीपत और पानीपत जिलों में वॉटर ट्रीटमैंट प्लांट की स्थापना स्वागत योग्य कदम है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी ध्यान दिया गया है। शिक्षा पर 8944.29 करोड़ रूपये की भारी भरकम राशि देकर शिक्षा में सुधार की उम्मीदों का बल मिला है। स्कूली शिक्षा पर 2491.83 करोड़ रूपये की धनराशि खर्चने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे खास बात यह है कि स्कूलों में विद्याार्थियों के बैठने के लिए डैस्कों की समस्या के निराकरण के लिए बजट में 100 करोड़ रूपयों का प्रावधान करके बेहद उत्कृष्ट कार्य किया गया है। उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़ की धनराशि का प्रावधान सराहनीय कहा जाना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा पर भी 400 करोड़ की धनराशि मुहैया करवाकर हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों को बखूबी प्रोत्साहित किया है। औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए 200 करोड़ की धनराशि का प्रावधान करने से प्रशिक्षणार्थियों की कौशलता में बढ़ौतरी होगी। नौंवी, बारहवीं और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का प्रावधान करने से गरीब एवं जरूरतमन्द शिक्षार्थियों को कुछ हद तक राहत महसूस होगी। सोनीपत जिले में नैशनल लॉ कॉलेज, कुरूक्षेत्र के कुंआरी में नैशनल स्कूल ऑफ डिजायनिंग इंस्टीच्यूट और खानपुर, मेवात एवं करनाल में नए मैडीकल कॉलेज और रेवाड़ी व झज्जर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणाओं से निश्चित तौरपर शिक्षण एवं प्रशिक्षण सेवाओं का विस्तार और विकास होगा।
हरियाणा सरकार ने बजट में खेलों के विकास पर भी अच्छा ध्यान दिया है। सरकार ने खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ खर्चने का मन बनाया है। हॉकी के लिए हिसार में एस्टोटफ, फूटबाल के लिए दरियापुर में सिंथेटिक सरफेम प्ले ग्राऊण्ड और महम में बाक्सिंग व रेसलिंग के लिए स्पोर्टस सैन्टर बनाने की घोषणाएं करके खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का सार्थक प्रयास किया है। बजट में परिवहन सेवाओं के लिए 181.50 करोड़ रूपए, सड़कों के निर्माण के लिए 2834.78 करोड़ की धनराशि से आवागमन सुलभ होने की प्रबल संभावनाएं बनती दिखाई दे रही हैं। हरियाणा सरकार ने पूरे देश में ख्यातिप्राप्त मैट्रो सेवाओं के विकास के लिए 2494 करोड़, फरीदाबाद से वाईएमसीए तक मैट्रो पहुंचाने के लिए 8557.40 करोड़ और मुंडका से बहादुरगढ़ तक मैट्रो पहुंचाने के लिए 1992 करोड़ रूपये खर्चने का प्रावधान करने से निःसन्देह प्रदेशवासियों को आधुनिकतम सुविधाओं का तोहफा दिया है। बजट में स्वास्थ्य सेवाओं का भी बजट में काफी ध्यान रखा गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 477.39 करोड़ का प्रावधान किया है। लोगों को कैशलैश सुविधाएं महैया करवाने की घोषणा आम आदमी को लुभाने वाली है। महिला एवं बाल विकास पर 891.99 करोड़ की धनराशि प्रशंसनीय है। अनुसूचित जाति और पिछड़ों के कल्याण के लिए 3761.20 करोड़ का प्रावधान लोगों को आकर्षित करने वाला है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता क्षेत्र पर 1826 करोड़ का प्रावधान करने की योजना की सराहना की जानी चाहिए। वर्ष 2013-14 के लिए अनुमानित धनराशि 5264085 करोड़ और आगामी पंचवर्षीय योजना के लिए 50000 करोड़ धनराशि का प्रावधान किया गया है, जोकि स्वागत योग्य है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो हरियाणा सरकार का यह बजट राहतकारी लगता है। एक आम आदमी बजट से आम तौरपर यही उम्मीद रखता है कि उसे नए टैक्सों की मार न झेलनी पड़े, नई कल्याणकारी सुविधाएं मिलें, उनके विकास के नए रास्ते खुलें और बिजली, महंगाई और बेरोजगारी व बेकारी से छुटकारा मिले। यदि आम आदमी की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के मद्देनजर देखा जाए तो प्रथम दृष्टया हरियाणा सरकार का प्रस्तावित बजट काफी आकर्षक और सराहनीय कहा जाएगा। यदि सरकार बजट में की गई घोषणाओं पर खरा उतरती है तो निःसन्देह यह प्रदेश सरकार के लिए यह बजट राजनीतिक तौरपर लाभकारी सिद्ध होगा। यदि बजट में की गई घोषणाएं सिर्फ शब्दों और आंकड़ों की बाजीगरी सिद्ध हुई तो यह प्रदेश सरकार के लिए यह अत्यन्त आत्मघाती सिद्ध होगा। हालांकि इस समय हरियाणा सरकार के समक्ष विपक्ष की कोई विकट चुनौती तो नहीं है। लेकिन, जिस तरह से केन्द्र की कांग्रेस सरकार के आम बजट से आम आदमी की उम्मीदें धराशायी हुई हैं और देश में दिनोंदिन बढ़ रही मंहगाई, भूखमरी, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेकारी आदि के कारण आम आदमी में अनंत आक्रोश उत्पन्न हुआ है, वह गुस्सा और आक्रोश प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए परेशानी का भारी सबब बन सकती है। यदि हरियाणा सरकार अपने प्रस्तावित बजट पर खरी नहीं उतरी तो आम आदमी के लिए यह जले पर नमक छिड़कने के समान होगा और उसका परिणाम क्या होगा, यह शायद बतलाने की आवश्यकता नहीं है। हाल फिलहाल, इस बजट को भूपेन्द्र हुड्डा सरकार की विपक्षियों पर जबरदस्त गुगली कहना सर्वथा उचित होगा और यह मानना होगा कि सरकार आम आदमी की दुखती नब्ज को टटोलने और उसे आकर्षित करने में काफी हद तक सफल रही है। विपक्ष द्वारा बजट के ‘बाल की खाल उतारना’ उसका सनातन धर्म है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।
(राजेश कश्यप लेखक स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक हैं।)   



स्थायी सम्पर्क सूत्र:
राजेश कश्यप
स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक
म.नं. 1229, पाना नं. 8, नजदीक शिव मन्दिर,
गाँव टिटौली, जिला. रोहतक
हरियाणा-124005
मोबाईल. नं. 09416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com, rkk100@rediffmail.com

(लेखक परिचय: हिन्दी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में द्वय स्नातकोत्तर। दो दशक से सक्रिय समाजसेवा व स्वतंत्र लेखन जारी। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में दो हजार से अधिक लेख एवं समीक्षाएं प्रकाशित। आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित। दर्जनों वार्ताएं, परिसंवाद, बातचीत, नाटक एवं नाटिकाएं आकाशवाणी रोहतक केन्द्र से प्रसारित। कई विशिष्ट सम्मान एवं पुरस्कार हासिल।)