विशेष सूचना एवं निवेदन:

मीडिया से जुड़े बन्धुओं सादर नमस्कार ! यदि आपको मेरी कोई भी लिखित सामग्री, लेख अथवा जानकारी पसन्द आती है और आप उसे अपने समाचार पत्र, पत्रिका, टी.वी., वेबसाईटस, रिसर्च पेपर अथवा अन्य कहीं भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सम्पर्क करें :rajeshtitoli@gmail.com अथवा मोबाईल नं. 09416629889. अथवा (RAJESH KASHYAP, Freelance Journalist, H.No. 1229, Near Shiva Temple, V.& P.O. Titoli, Distt. Rohtak (Haryana)-124005) पर जरूर प्रेषित करें। धन्यवाद।

गुरुवार, 11 अक्तूबर 2012

‘सामाजिक सद्भावना-सम्मान समारोह’ आयोजित

‘सामाजिक सद्भावना-सम्मान समारोह’ की हुई जमकर सराहना


हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा 7 अक्तूबर, 2012 को चौधरी छोटूराम धर्मशाला, रोहतक के केन्द्रीय हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता सभा के सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने की। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान देशराज कश्यप, कार्यकारी प्रधान सुन्दर सिंह कश्यप थे और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रेम सिंह एडवोकेट, डा. राम सिंह, अजमेर सिंह कश्यप, शिवचरण सिंह कश्यप आदि थे। समारोह का सफल संचालन जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने किया।



इस समारोह की मुख्य तीन गतिविधियां रखी गई थीं:
1.    ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ की कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों और समाज के विकास में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।

2.    सभा के तीन वर्ष (वर्ष 2009-12) के दौरान ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ के कार्यों की समीक्षा की गई।

3.    सामाजिक जागरूकता और नई कार्यकारिणी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

‘‘शिक्षा, संगठन और संघर्ष समाज के विकास के मूल मंत्र हैं। इनके बिना समाज उन्नति नहीं कर सकता। हमंे इन मूल मंत्रों को अपनाना होगा। हरियाणा कश्यप समाज की रोहतक इकाई ने अपने तीन साल के दौरान बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। जिला प्रधान राजेश कश्यप की सामाजिक सेवाओं और योग्यताओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर किसी सम्मानित पद के लिए चुना जाना चाहिए। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर बहुत जल्द एक मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें आगामी चुनावों के बारे में रणनीति तय की जाएगी।’’
-श्री बलजीत सिंह मतौरिया, सरपरस्त, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा।


‘‘समाज को अपने स्वाभिमान, मूल पहचान और अधिकारों एवं कर्त्तव्यों को पहचानना चाहिए। इस समय प्रदेश में कश्यप समाज के मतदाताओं की संख्या सात लाख से अधिक है। यदि हम सब एकजूट होकर संघर्ष करंे तो हमारा समाज किसी भी मायने में पीछे नहीं रह सकता। जिला प्रधान राजेश कश्यप व उसकी टीम ने वास्तव में बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। वह बधाई की पात्र है।’’
-श्री देशराज कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा।


‘‘हम अपने हकों को हासिल करने के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं और भविष्य में भी डटकर संघर्ष किया जाएगा।’’
-श्री सुन्दर सिंह कश्यप, कार्यकारी प्रधान, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा।


‘‘समाज को उदासीन होने की बजाए पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उसे अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और एकजूट होकर उसे हासिल करने की आवश्यकता है।’’
-एडवोकेट प्रेम सिंह, चेयरमैन, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा।


‘‘समाज को गरीब बच्चों को शिक्षा का हक दिलाने के अभियान से जुड़ने के लिए आगे आना चाहिए।’’
-श्री सतबीर सिंह एडवोकेट, संयोजक, दो जमा पाँच मुद्दे।


‘‘हमने समाज विकास के लिए एक नई शुरूआत की है। समाज को संगठित करने और जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। हम सब समाज के विकास के लिए अथक कोशिश करते रहेंगे। जितना भी और जिस रूप में भी हुआ, हम हमेशा समाज की सेवा करते रहेंगे।’’
-राजेश कश्यप, प्रधान, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक।


‘‘हमें शिक्षा पर जोर देना होगा। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। हमें लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी बराबर शिक्षित करना होगा।’’
-डा. राम सिंह, प्रधान, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, करनाल।


‘‘रोहतक के जिला प्रधान राजेश कश्यप का कार्य बेहद सराहनीय है। हमें इसी तरह मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। एकता में ही सफलता है।’’
-श्री जयराम कश्यप, प्रधान, हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र।


‘‘सामाजिक सद्भावना सम्मान-समारोह के आयोजन के लिए मैं जिला प्रधान राजेश कश्यप को बधाई देता हूँ। हम सबको इसी तरह काम करना चाहिए।’’
-श्री अजमेर सिंह कश्यप, उपप्रधान, हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र।


‘‘राजेश कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज ने जो विकास किया है, वह काबिले तारीफ है। उनकी समाज के प्रति निष्ठा, लगन और समर्पित भावना अत्यन्त सराहनीय है। हम सब कश्यप समाज के सहयोगी हैं और जब भी हमें कश्यप समाज याद करेगा, हम सबसे आगे हाजिर मिलेंगे।’’
-डा. गजानंद वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी, हरियाणा।


‘‘महर्षि कश्यप जी सृष्टि के सृजक थे। हम सब उनकीं ही संतानें हैं। महर्षि जी की जीवन व विचारधारा को जिला प्रधान राजेश कश्यप ने घर-घर तक पहुंचाने का बेहद सराहनीय कार्य किया है। हमें अपने पूर्वजों और ऋषि-मुनियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।’’
-महाशय सूरजभान सांगी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधान धानक समाज।


‘‘छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने और वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए हम जिला प्रधान राजेश कश्यप का आभार प्रकट करते हैं और इस अनूठी सोच के लिए उन्हें बधाई देते हैं। यदि इसी तरह सब बिरादरियों मिलकर चलें तो निश्चित तौरपर हर कदम पर सफलता हासिल हो सकती है। इस सामाजिक एकता एवं सौहार्द के लिए प्रधान राजेश कश्यप की जितनी भी तारीफ की जाए बेहद कम है।’’
-पं. तेजराम भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी एवं रोहतक जिला अध्यक्ष, भाजपा।


समारोह को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख समाजसेवीः

समारोह में जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल का लेखाजोखा रखा और ‘एक नई शुरूआत’ नामक सामाजिक जागरूकता संदेश-पत्र भी जारी किया।

इस संदेश पत्र को पढ़ने के लिए कृपया निम्नलिखित लिंक को क्लीक करें:


(नोट: यह संदेश-पत्र पुस्तक रूप में खुलेगा। आप संदेश पत्र के नीचे दाएं व बांए तिकोने निशान पर क्लिक करके एक के बाद एक सभी पेज देख सकते हैं और पढ़ सकते हैं।)


    इस अवसर पर रोहताश सिंह, महेन्द्र सिंह, करतार सिंह, डा. राम सिंह, अजमेर सिंह, जयराम, ईश्वर सिंह, अजय, मनोज, पवन, जगबीर, रामलाल, सत्यवान, करतार सिंह, मुकेश कश्यप, प्रवीण, विष्णु कश्यप, सुरेश, जयभगवान, कृष्ण चन्द्र, रामेश्वर, अन्नू, अमित, प्रेम, विकास रोहिल्ला मनोहर लाल चांदीवाल आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थिति थे।

कैमरे की नजर में.....

मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का फूल-मालाओं से सम्मान


































हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के पदाधिकारियांे और समाजसेवियों का सम्मान


































(नोट: हम रोहतक के युवा समाजसेवी श्री विकास रोहिल्ला और श्री मनोज कश्यप के अत्यन्त आभारी हैं कि उन्होंने इस समारोह के फोटों खींचे और कश्यप समाज को उपलब्ध करवाए। उन्होंने यह सेवा निःशुल्क दी है। इसके लिए हम पुनः श्री विकास रोहिल्ला जी एवं श्री मनोज कश्यप जी का आभार व्यक्त करते हैं।)


मीडिया की नजर में....

इस समारोह से संबंधित लगभग सभी समाचार पत्रों ने अपना प्रकाशनीय सहयोग दिया है। इसके लिए हम पूरा कश्यप समाज उनका अत्यन्त आभारी है। हम ‘आज समाज’, ‘दैनिक हरिभूमि’ और ‘पंजाब केसरी’ के रोहतक जिला प्रभारियों का विशेष तौरपर आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने फोटो सहित इस समारोह का समाचार प्रकाशित किया। समाचारों की कटिंग्स अवलोकन के लिए प्रस्तुत हैं:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your Comments