विशेष सूचना एवं निवेदन:

मीडिया से जुड़े बन्धुओं सादर नमस्कार ! यदि आपको मेरी कोई भी लिखित सामग्री, लेख अथवा जानकारी पसन्द आती है और आप उसे अपने समाचार पत्र, पत्रिका, टी.वी., वेबसाईटस, रिसर्च पेपर अथवा अन्य कहीं भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सम्पर्क करें :rajeshtitoli@gmail.com अथवा मोबाईल नं. 09416629889. अथवा (RAJESH KASHYAP, Freelance Journalist, H.No. 1229, Near Shiva Temple, V.& P.O. Titoli, Distt. Rohtak (Haryana)-124005) पर जरूर प्रेषित करें। धन्यवाद।

शुक्रवार, 10 जुलाई 2015

आपके लिये हर दिन होगा कुछ खास....!!!

आपके लिये हर दिन होगा कुछ खास....!!!

अब http://kashyapkikalamse.blogspot.in/ ब्लॉग पर आपके लिये हर दिन होगा कुछ खास....!!!
आदरणीय मित्रो! हरियाणा की नई सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। उम्मीद है मेहनती व प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के अच्छे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं। भावी सफल अभ्यर्थी मित्रों के लिए अग्रिम हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं।
आपको ज्ञात ही होगा कि इन नौकरियों के लिए इन्टरव्यू के लिए मात्र 12 अंक निर्धारित किए गए हैं।
66 अंकों के सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे।
22 अंकों के हरियाणा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
मैंने यह तय किया है कि हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान आपके साथ बाटूं। क्योंकि एक लंबे रिसर्च व मेहनत के बाद मैंने कुछ वर्ष पूर्व ‘हरियाणा...एक सम्पूर्ण अध्ययन’ पुस्तक लिखी थी, जिसे साहित्य भवन आगरा ने प्रकाशित किया था। इस समय यह पुस्तक बाजार में नहीं हैं। मैं कोशिश करूंगा कि इस पुस्तक में संकलित दुर्लभ जानकारियों अद्यतन करके किस्तों में आपके साथ सांझा करूं, ताकि हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान में बढ़ौतरी हो सके।
इसके लिए आपको बस अपने इस ब्लॉग http://kashyapkikalamse.blogspot.in/ को समय मिलते ही जरूर खोलकर देखना है। जब भी और जैसे भी मुझे समय मिलेगा, मैं तुरंत हरियाणा से संबंधित पोस्ट डालूंगा। इसके साथ ही अन्य साथियों से भी अनुरोध है कि यदि उनके पास भी हरियाणा से जुड़ी अच्छी जानकारी है, तो कृपया आप भी सबके साथ सांझा करें। और हाँ....मेरा यह विचार आपको कैसा लगा? जरूर बताइयेगा।
एक बार तो अभी इस लिंक पर क्लिक करके ब्लॉग http://kashyapkikalamse.blogspot.in/ के दर्शन कर लें तो बेहद अच्छा लगेगा।
एक खास बात और...!!! यदि आप डेस्कटॉप कम्प्यूटर से ब्लॉग खोलेंगे तो आपको अनेक सरप्राईज मिलेंगे।
आप सबका धन्यवाद एवं आभार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your Comments